देवरिया:
देवरिया जनपद के बरहज थाना क्षेत्र के चर्चित लक्ष्मीपुर कांड में मुख्य आरोपी ग्राम प्रधान राजेश यादव ने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया है।

बताया जा रहा है कि 5 अप्रैल को चकनाली पर सीसी रोड निर्माण को लेकर हुए विवाद में एक अधिवक्ता की मौत हो गई थी। इस मामले में अधिवक्ता के बेटे की तहरीर पर उत्तर प्रदेश पुलिस ने पांच नामजद और कई अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था।

घटना के बाद से मुख्य आरोपी फरार चल रहा था, जबकि पुलिस पहले ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

इस बीच अधिवक्ता संघ लगातार गिरफ्तारी की मांग को लेकर आंदोलनरत रहा, वहीं समाजवादी पार्टी ने भी मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई थी।

थाना अध्यक्ष विशाल कुमार उपाध्याय ने बताया कि अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।