देवरिया, उत्तर प्रदेश:
देवरिया के बरहज तहसील मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी के प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। तहसील परिसर को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया और भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया।
इसी बीच सूचना मिली कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता बरहज स्थित डाक बंगले में बैठक कर प्रदर्शन की रणनीति बना रहे हैं। जानकारी मिलते ही पुलिस टीम, शिव राजेश चतुर्वेदी के नेतृत्व में मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए सपा कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।
गिरफ्तार किए गए नेताओं में पूर्व विधायक स्वामीनाथ यादव, अंबिका चौधरी, राजन भुर्जी और गेनालाल यादव समेत कई कार्यकर्ता शामिल हैं।
पुलिस ने सभी को हिरासत में लेने के बाद देवरिया जेल भेज दिया। प्रशासन का कहना है कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया गया है।










