देवरिया:
देवरिया जनपद के पुरैना गांव निवासी समाजसेवी एवं वरिष्ठ नेता गजेंद्र शुक्ल को भारतीय राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।

यह नियुक्ति संगठन के राष्ट्रीय संयोजक अध्यक्ष सत्य प्रकाश पांडेय द्वारा प्रदेश संगठन मंत्री पंडित प्रमोद त्रिपाठी के प्रस्ताव पर की गई।

संगठन के पदाधिकारियों ने विश्वास जताया है कि गजेंद्र शुक्ल के अनुभव और नेतृत्व से उत्तर प्रदेश में संगठन को मजबूती मिलेगी और संगठन विस्तार को गति मिलेगी।

इस नियुक्ति पर संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पंडित विनय मिश्र, पंडित अमरीश पांडे, पंडित कुलदीप त्रिपाठी, पंडित मनोज त्रिपाठी, पंडित जय नारायण तिवारी, प्रिंस पंडित अवधेश पांडे, चंद्रमौली त्रिपाठी, सुनील उपाध्याय, अजय पांडे, आशी पाठक, पंडित देशराज मिश्रा सहित कई पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने खुशी जताते हुए शुभकामनाएं दी हैं।