देवरिया:
देवरिया जनपद के बरहज स्थित बाबा राघव दास भगवान दास स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 एवं नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के सभागार में किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्वेता जायसवाल द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने छात्र-छात्राओं से परिसर को स्वच्छ रखने और पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधों के रोपण के साथ उनकी देखभाल करने की अपील की।

उन्होंने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को महिलाओं के अधिकारों और सशक्तिकरण के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि यह महिलाओं को राजनीतिक भागीदारी में आगे बढ़ाने का एक सशक्त प्रयास है।

कार्यक्रम को राजनीति विज्ञान विभाग की प्रोफेसर दर्शना श्रीवास्तव ने भी संबोधित किया, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर शंभू नाथ तिवारी ने की।

इस अवसर पर डॉ विनीत पांडे, डॉ संजय कुमार सिंह, डॉ अवधेश यादव, डॉ विवेकानंद पांडे, डॉ मंजू यादव, कार्यालय अधीक्षक मनीष श्रीवास्तव सहित अन्य शिक्षक व बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।