देवरिया:
देवरिया जनपद के बरहज स्थित बाबा राघव दास भगवान दास स्नातकोत्तर महाविद्यालय में पौधारोपण अभियान का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम महाविद्यालय के ओएस मनीष श्रीवास्तव के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

पहली बरसात के बाद आयोजित इस अभियान के तहत विद्यालय परिसर के विभिन्न स्थानों पर पौधे लगाए गए। लगाए गए पौधों में नीम, अमरूद, आम और जामुन जैसे फलदार व छायादार पौधे शामिल रहे।

इस पुनीत कार्य में कार्यालय अधीक्षक मनीष श्रीवास्तव, राजीव कुमार पांडे, विनय कुमार, प्रदीप कुमार शुक्ला, नागेंद्र यादव, रवि कुमार, राजू कुमार और राहुल कुमार सहित अन्य लोगों ने सहयोग किया।

कार्यक्रम के दौरान लगभग 200 पौधे रोपे गए। आयोजन का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना और परिसर को हरित बनाना रहा।