नेचुरल ग्लो के लिए आसान उपाय
रसायनों से भरे प्रोडक्ट छोड़िए और अपनाइए प्राकृतिक फेस पैक। ये घरेलू नुस्खे त्वचा को पोषण देते हैं, दाग-धब्बे कम करते हैं और चेहरे पर प्राकृतिक निखार लाते हैं।
रसायनों से भरे प्रोडक्ट छोड़िए और अपनाइए प्राकृतिक फेस पैक। ये घरेलू नुस्खे त्वचा को पोषण देते हैं, दाग-धब्बे कम करते हैं और चेहरे पर प्राकृतिक निखार लाते हैं।
बेसन में थोड़ा सा हल्दी और दूध मिलाकर पेस्ट बनाएं। 15 मिनट लगाकर धो लें। यह त्वचा को साफ करता है और टैन हटाकर चमक बढ़ाता है।
एक चम्मच शहद में कुछ बूंदें नींबू रस मिलाएं। चेहरे पर लगाकर 10–15 मिनट बाद धो लें। यह त्वचा को मॉइस्चर और नेचुरल ग्लो देता है।
दही में चावल का आटा मिलाकर हल्का स्क्रब तैयार करें। इससे डेड स्किन हटती है और चेहरा साफ व मुलायम बनता है। सप्ताह में दो बार उपयोग करें।
ताजा एलोवेरा जेल में गुलाबजल मिलाएं और 15 मिनट लगाएं। यह त्वचा को ठंडक देता है, पिंपल्स कम करता है और प्राकृतिक चमक बढ़ाता है।
पके पपीते को मैश कर उसमें शहद मिलाएं। 15 मिनट लगाने से त्वचा को गहराई से पोषण मिलता है और चेहरा हेल्दी व ग्लोइंग दिखता है।