रिपोर्ट- दिलीप कुमार खरवार | रिपोर्टर बदलापुर- दि फेस ऑफ इंडिया
जौनपुर, उत्तर प्रदेश, जौनपुर- जिले के अंतर्गत बदलापुर विधानसभा क्षेत्र में शाहिद वीर निलाम्बन खरवार, पीताम्बर खरवार, का शहादत दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया|
हमारे संवाददाता के अनुसार बदलापुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रतिनिधि गंगा प्रसाद सिंह और भाजपा मंडल अध्यक्ष शनि शुक्ला ने वीर शहीदों का प्रतिमा बदलापुर विधानसभा क्षेत्र में लगवाने का आश्वासन दिया|
भाजपा जिला अध्यक्ष जौनपुर अजीत प्रजापति ने खरवार समाज का आभार व्यक्त किया|
कार्यक्रम संजय खरवार के आवास पर संपन्न हुआ| इस कार्यक्रम में खरवार वेलफेयर सोसाइटी के पदाधिकारी गण उपस्थित रहे| जिसमें- वासुदेव खरवार, योगेश खरवार, राकेश खरवार, अरविंद सिंह खरवार, इत्यादि खरवार समाज मौके पर उपस्थित रहे|









