जौनपुर उत्तर प्रदेश त्रिस्तरीयपंचायती चुनाव की तैयारीयो को लेकर प्रशासनिक अधिकारी चुनाव की प्रक्रिया पूरा करने के लिए सक्रिय हो गए हैं|

 सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राज्य सरकार और निर्वाचन आयोग जल्द ही पंचायत चुनाव कराने की जल्द ही घोषणा करने की संभावना है, ताकि चुनाव समय पर लगभग पूरा हो सके| समय पर चुनाव की प्रक्रिया को पूरा करने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा- निर्देश दिए गए हैं।

 मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत के चुनाव एक ही साथ हो सकते हैं| इसके लिए मतदाता सूची के पुनरीक्षण, मतदान केंद्रों के निर्धारण और अन्य व्यवस्थाओं पर तेजी से काम किया जा रहा है। प्रशासन का कहना है कि सभी तैयारियां पूरी होते ही चुनाव कार्यक्रम की आधिकारिक घोषणा की जा सकती है।

इस बार पंचायती चुनाव में गजब का नजारा देखने को मिल रहा है, जिसमें राजनीतिक दलों और भावी प्रत्याशीयो ने भी पंचायत चुनाव को लेकर अपनी पूरी ताकत साम, दाम, दंड, भेद, लगना शुरू कर दिया है|

 वहीं प्रत्याशियों ने गांवों में बैठक और जनसंपर्क का दौर शुरू कर दिया है|

  स्थानीय लोगों का कहना है कि पंचायत चुनाव की घोषणा होते ही ग्रामीण राजनीति और भी तेज हो जाएगी तमाम प्रकार के भावी प्रत्याशी अपनी -अपनी वोट बैंक को बनाने के लिए हर प्रकार की तैयारी कर रखी है|