नागेन्द्र कुमार तिवारी

*दरोगा परीक्षा में पूछे गए सवाल पर सियासत तेजी पकड़ ली है, जिसमें सोशल मीडिया से लेकर कई राजनीति पार्टी अपना -अपना बयान और एक दूसरे पर तंज कसना शुरू कर दिया है, और कई ब्राह्मण संगठन इसका विरोध करना भी शुरू कर दिया है|*

जौनपुर उत्तर प्रदेश- जिले के अंतर्गत बदलापुर विधानसभा क्षेत्र में पूर्व विधायक ओमप्रकाश दुबे उर्फ बाबा दुबे ने वर्तमान विधायक रमेश चंद्र मिश्रा पर तीखा हमला करते हुए वर्तमान विधायक के सामने कई सवाल खड़े कर दिए हैं जिसमें उन्होंने कहा कि जब उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित दरोगा परीक्षा में विवादित सवाल पूछा गया उसे समय वर्तमान विधायक चुप्पी साधे बैठे थे| उन्होंने तंज कसते हुए कहां की जब यूजीसी पर बोलना था तो वर्तमान विधायक पुष्पा डांस कर रहे थे, मुख पर इतना भी छेद नहीं था कि सच्चाई बोल सके|

उन्होंने आगे बताया कि जब जनता ने इस मुद्दे पर सवाल खड़े किए तो अब मौका देखकर बयान दिए जा रहे हैं|

बाबा दुबे ने कहा कि विधायक को पत्र लिखने के बजाय सीधे लाइव आकर जनता जनार्दन के सामने अपनी बात रखनी चाहिए थी|

साथ ही साथ उन्होंने यह भी कहा कि वह तो आधी रात को भी लाइव आ जाते हैं|

दरोगा भर्ती परीक्षा में एक सवाल पर विकल्प के रूप में पंडित शब्द शामिल किए जाने से सोशल मीडिया पर विवाद हो रहा है|

इस विवाद पर कई राजनीतिक पार्टी और कई संगठन की तरफ से भी आवाज उठाई जा रही है|