रिपोर्ट: नागेंद्र कुमार तिवारी
जिला संवाददाता- दि फेस ऑफ इंडिया
जौनपुर, उत्तर प्रदेश,
जौनपुर- जिले के धनोपुर कॉलोनी की रहने वाली प्रगति सिंह, ने झारखंड लोक सेवा आयोग की परीक्षा में पूरे प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त करते हुए फूड सेफ्टी अफसर बनी|
सूत्रों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार उमेश कुमार सिंह की सुपुत्री प्रगति सिंह अपनी कड़ी मेहनत और लगन से यह लक्ष्य हासिल किया है| प्रगति के पिता उमेश सिंह ने बताया कि प्रगति बचपन से ही पढ़ने लिखने में काफी होशियार थी और वह कड़ी मेहनत करती थी इसकी प्रारंभिक शिक्षा सेंट पैट्रिक स्कूल में हुआ था|
उसके बाद प्रयागराज से बी.टेक और सोनीपत से ऐम. टेक करने के बाद प्रगति ने इस कठिन परीक्षा में अच्छा मुकाम हासिल किया|
प्रगति ने इसका श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया है|
प्रगति की यह सफलता जौनपुर के बेटियों के लिए एक बड़ी चुनौती है|
प्रगति की इस सफलता से क्षेत्र में और जौनपुर में खुशी का लहर है जौनपुर वासी बिटिया के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए आशीर्वाद दिया है|









