रिपोर्ट- बृजेश सिंह रिपोर्टर | केराकत- दि फेस ऑफ़ इंडिया

जौनपुर,उत्तर प्रदेश- जिले में मित्र -पुलिस की छवि को साकार करते हुए केराकत थाना प्रभारी अरविंद कुमार पांडे, ने अपनी कार्यकुशलता और मानवता का परिचय देते हुए ऑनलाइन लेनदेन मे हुई तकनीकी गलती से मामले में तत्काल प्रभाव से कार्य करते हुए पीड़ित को उसकी धनराशि वापस कराया गया| सूत्रों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार बादलपुर क्षेत्र के हर्षवर्धन सिंह, ने बताया कि वह अपने नाना के बैंक खाते का उपयोग करते हैं| कुछ दिन पूर्व ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के दौरान गलती से 4.200 रुपए, किसी अन्य के खाते में ट्रांसफर हो गया था|

 इस मामले की जानकारी मिलते ही पीड़ित ने साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई उसके बाद यह मामला केराकत थाने को भेजा गया मामले की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी ने अपनी कार्यकुशलता से संबंधित खाताधारक से संपर्क कर पुलिस की हस्तक्षेप से जिस महिला के खाते में पैसा गया था, महिला ने भी ईमानदारी का परिचय देते हुए राशि वापस करने की सहमति दे दी, रुपया वापस मिलने के बाद हर्षवर्धन सिंह, ने केराकत पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें पुलिस के पास जाने में थोड़ा झिझक लग रही थी, लेकिन थाना प्रभारी का व्यवहार बेहद मानवता पूर्ण रहा और बिना किसी परेशानी के उनका पैसा वापस दिलाया गया| इस मौके पर थाना प्रभारी ने बताया कि जनता की समस्याओं का समाधान ही पुलिस की प्राथमिकता है|