रिपोर्ट- दिलीप कुमार खरवार रिपोर्टर 

बदलापुर- दि फेस ऑफ़ इंडिया

*जौनपुर, उत्तर प्रदेश*- जिले के अंतर्गत बदलापुर विधानसभा क्षेत्र को महत्वपूर्ण उपलब्धि मिली है| मिली जानकारी के अनुसार बस स्टेशन बदलापुर में इलेक्ट्रिक बसो की चार्जिंग के लिए चार्जिंग बस स्टेशन निर्माण के लिए उत्तर- प्रदेश सरकार ने 5 करोड़ 5 लाख, रुपए की स्वीकृति दे दी है| जिसकी पहली किस्त 2 करोड़ 52 लाख, रुपए की प्रथम किस्त के रूप में आवंटित कर दी गई है| राष्ट्रीय राजमार्ग पर यह पहला चार्जिंग बस स्टेशन बनेगा, यहां पर इलेक्ट्रिक बसो की सुविधा उपलब्ध रहेगी | बदलापुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रमेश चंद्र मिश्र, ने बताया कि चार्जिंग स्टेशन बनने से आधुनिक परिवहन सुविधाओं का विस्तार होगा और यात्रियों को बेहतर सेवा मिलेगी| साथ ही साथ उन्होंने उत्तर- प्रदेश सरकार और परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, के प्रति आभार व्यक्त किया है|