केराकत/चन्दवक। क्षेत्र के चिटकों गाँव में रविवार को दोपहर शनि वर्मा (कहार जी)पुत्र श्री रामजग वर्मा के आवास पर सप्तऋषियों में प्रमुख महर्षि कश्यप जी की जयंती मनायी गयी। इस दौरान अपने उद्बोधन में बोलते हुये मुख्य अतिथि पूर्व उपजिलाधिकारी रमेश वर्मा ने कहा शिक्षा, शक्ति और संगठन से ही कहार समाज का उत्थान संभव है। कहार समाज में समुचित संख्या होने के बाद भी हम अपनी भागीदारी सुनिचित नहीं कर पाते है, आज हमें राजनितिक पकड़ मजबूत करने की जरूरत है।
विशिष्ट अतिथि शिक्षक सुभाष वर्मा ने कहा कि महर्षि कश्यप जी को सृष्टि का जनक माना जाता है, और प्रतिवर्ष कृतज्ञता से मनाया जाना चाहिए। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख अरविन्द सिंह मखडू, शेषनारायण कहार, योगाचार्य शंकर प्रसाद, राजदेव वर्मा,सुभाष वर्मा, विहारी वर्मा, संतोष वर्मा, अनुज वर्मा, मयंक मिश्रा, रजनीश वर्मा, अरविन्द वर्मा, जयसागर वर्मा, डा सुरेश वर्मा, रामवृक्ष वर्मा, चंदभान वर्मा, डा संतोष वर्मा, चंचल वर्मा, सोनल वर्मा, शिक्षक संतोष वर्मा, राजेश वर्मा, वृजभान राजभर, सतीश यादव, मनोज सरोज, पिन्टू सिंह समेत तमाम लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अन्त में संयोजक शनि वर्मा और सुभाष वर्मा ने आये अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व वाणिज्यकर अधिकारी पद्मनारायण वर्मा ने व संचालन चंदन राजभर ने किया।








