जिला संवाददाता- नागेंद्र कुमार तिवारी

जौनपुर उत्तर प्रदेश- माध्यमिक शिक्षा परिषद ने इंटरमीडिएट प्रयोगात्मक परीक्षा से वंचित छात्रों को अंतिम अवसर प्रदान करते हुए परीक्षा 9 और 10 अप्रैल को कराया जाएगा| मिली जानकारी के अनुसार यह परीक्षा डीआईओएस कार्यालय के कंट्रोल रूम से ली जाएगी, कंट्रोल रूम के नोडल अधिकारी ब्रह्मजीत यादव, ने निर्धारित विषयों के लिए केंद्र एवं परीक्षको को जिम्मेदारियां दी है| इस परीक्षा में भूगोल, गृह विज्ञान, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान जैसे विषय शामिल रहेंगे|

भूगोल विषय की परीक्षा आरएसकेडी इंटर कॉलेज, गृह विज्ञान की परीक्षा जनक कुमारी इंटर कॉलेज हुसैनाबाद, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, की परीक्षा टीडी कॉलेज जौनपुर में कराया जाएगा| संगीत गायन और वादन की परीक्षा डीप इंटर कॉलेज वाराणसी में होगी|  सैनय विभाग की परीक्षा गणेश राय इंटर कॉलेज डोभी और कंप्यूटर विषय की परीक्षा इंटर कॉलेज वाराणसी में संचालित होगी|