रिपोर्ट- शंकर पांडे रिपोर्टर | मछलीशहर दि फेस ऑफ इंडिया

जौनपुर- उत्तर प्रदेश- जिलाधिकारी डॉक्टर दिनेश चंद, मड़ियाहू तहसील क्षेत्र अंतर्गत बसुही नदी पर बन रहे पुल का निरीक्षण करके वापस गोपालपुर मार्ग पर जाते समय उन्हें सूचना मिली की आंधी के चलते एक पेड़ सड़क पर गिर गया है, जिससे सड़क पर जाम की स्थिति बन चुकी है| इस सूचना को तत्काल संज्ञान मे लेते हुए जिलाधिकारी ने मौके पर अपने सुरक्षा कर्मियों, कर्मचारी और स्थानीय लोगों की मदद से गिरे हुए पेड़ को रास्ते से हटवाया, इसके बाद मार्ग पर आवागमन चालू कराया गया, इससे राहगिरो को काफी राहत हुई इस दौरान स्थानीय मजदूर को जिलाधिकारी ने अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया| साथ ही उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयास से किसी भी कठिन कार्य को पूरा किया जा सकता है| उन्होंने आमजन मानस से अपील किया है कि, आपदा की स्थिति मे प्रशासन की मदत करते हुए मानवता की मिशाल पेश करें|