प्रयागराज। पूर्व सांसद Rita Bahuguna Joshi के पति पी.सी. जोशी का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि उनका निधन सुबह करीब 7 बजे हुआ।
उनके निधन की खबर मिलते ही राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। देर शाम उनका पार्थिव शरीर प्रयागराज लाया गया, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
इस दुखद घटना पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री सहित भारतीय जनता पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।
परिवारजनों और समर्थकों में शोक का माहौल है।









