रिपोर्ट- शंकर पांडे रिपोर्टर| मछलीशहर दि फेस ऑफ इंडिया
जौनपुर, उत्तर प्रदेश- जिले के अंतर्गत मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के भिखारीपुर गांव के बगल स्थित पेट्रोल पंप के पास हुई सड़क दुर्घटना से रेलवे कर्मी की मौत हो गई| मिली जानकारी के अनुसार सुजानगंज थाना क्षेत्र के बस रही गांव निवासी शरद तिवारी उम्र 40 वर्ष, जंघई रेलवे स्टेशन पर चतुर्थ श्रेणी मे कर्मी के पद पर तैनात थे| शरद तिवारी प्रतिदिन अपनी ड्यूटी करने के बाद अपनी मोटरसाइकिल से घर चले आते थे, हादसे के समय वे ड्यूटी से अपनी मोटरसाइकिल से घर आ रहे थे|
उस समय वे मछली शहर कोतवाली क्षेत्र के भिखारीपुर गांव के पास स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंचे ही थे, कि अचानक एक डंफर बिना कोई लाइट या इंडिकेटर जलाए गलत तरीके से खड़ा किया था, जिससे शरद टकराकर घायल हो गए| घटना की सूचना पर उनके परिजन शरद को घायल अवस्था में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां डॉक्टरों ने गंभीर अवस्था देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई| कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनीत राय, ने बताया कि मृतक शरद के बेटे अभय की तहरीर पर अज्ञात डंफर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया|









