रिपोर्ट- नागेंद्र कुमार तिवारी जिलासंवाददाता- दि फेस ऑफ़ इंडिया
जौनपुर, उत्तर प्रदेश- जनपद के मुख्य न्यायाधीश सुशील कुमार, के नामांकन में जिलाधिकारी डॉक्टर दिनेश चंद्र, पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह, की मौजूदगी में जिला कारागार का निरीक्षण किया गया| सूत्रों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार निरीक्षण के दौरान कारागार की सुरक्षा व्यवस्था साफ- सफाई, बंदियो के रहन-सहन, खान- पान, प्रकाश व्यवस्था और स्वास्थ्य सुविधा, के साथ ही दिव्यांग बंदियो के प्रति सहानुभूति पहली बार देखने को मिला सुविधा के आधार पर तीन दिव्यांग बंदियो को तीन बैसाखी की सुविधा उपलब्ध कराई गई, जिससे उनके दैनिक जीवन को सुगम बनाया जा सके| जिला न्यायाधीश ने निर्देश दिया कि कारागार में सभी बंदियो को शासन द्वारा समय उपलब्ध कराया जाए इसके साथ ही साथ साफ- सफाई की व्यवस्था को बनाए रखना और नियमित स्वास्थ्य प्रशिक्षण एवं भोजन की गुणवत्ता पर विशेष रूप से ध्यान दिया जाए, और उन्होंने कहा कि कारागार को सभी व्यवस्थाओं को मानक के अनुरूप निर्धारित किया जाना चाहिए| इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक, सिजेएम श्वेता यादव, जेल अधीक्षक पवन कुमार, जेलर अजय कुमार, जिला निर्वाचन अधिकारी दिव्या शुक्ला, सहीत सभी अधिकारी गण मौजूद रहे|









