रिपोर्ट- दिलीप कुमार खरवार, रिपोर्टरबदलापुर-दि फेस ऑफ़ इंडिया

जौनपुर, उत्तर प्रदेश- जिले के अंतर्गत तेजी बाजार मे बीती रात्रि लगभग 1:00 बजे जनरेटर चोरी करने गए चोरों ने एक पड़ोस के व्यक्ति ने विरोध किया तो आरोपियों ने उस व्यक्ति के ऊपर गोली चल दिया| मिली जानकारी के अनुसार मुखबीर की सूचना पर पुलिस टीम ने शेखपुर नहर रोड के पास घेराबंदी कर पुलिस ने वाहन रोकने का प्रयास किया तो आरोपियों ने घबराकर वाहन  छोड़कर भागने लगे| पुलिस ने दौड़ाकर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन एक आरोपी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया| गिरफ्तार आरोपी की पहचान विशाल गौतम, संदीप और दुर्गेश गौतम निवासी सिकरारा के रूप में हुई है| पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की करवाई शुरू कर दी है| इस पूरी कार्रवाई को थाना तेजी बाजार पुलिस टीम ने वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर किया था|