रिपोर्टर- शंकर पांडे

जौनपुर उत्तर प्रदेश- कुंवर अनुपम सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जौनपुर द्वारा जनपद मे अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे थाना सुजानगंज पुलिस टीम द्वारा पंचरास्ता/बारा पुलिया के पास से एक अभियुक्त अभिषेक तिवारी उर्फ अमित तिवारी पुत्र बृजभूषण तिवारी निवासी ग्राम रतनपुर नगौली थाना सुजानगंज जनपद जौनपुर उम्र करीब 29 वर्ष,  को 04 किलो 500  ग्राम अवैध गाँजा के साथ गिरफ्तार किया गया तथा एक  कार वैगनार,नं0 UP80BK5658 व एक  एन्ड्रायड मोबाइल (वीवो) बरामद किया गया। अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही पुलिस प्रशासन कर रही है|
सूत्रों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त का नाम अभिषेक तिवारी उर्फ अमित तिवारी पुत्र बृजभूषण तिवारी निवासी ग्राम रतनपुर नगौली थाना सुजानगंज जनपद जौनपुर उम्र करीब 29 वर्ष| 

 अपराधिक इतिहास – 
 मु0अ0सं0 110/2026 धारा 8/20 NDPS Act  थाना सुजानगंज जनपद जौनपुर, मु0अ0सं0 202/2021 धारा 272, 273, 419, 420, 467, 468, 471  भादवि व 60, 60(A) आबकारी अधि0 थाना मुगराबादशाहपुर जनपद जौनपुर,  मु0अ0सं0 205/2021 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना मुगराबादशाहपुर जनपद जौनपुर, 

पुलिस प्रशासन ने उसके पास से 04 किलो 500 ग्राम अवैध नाजायज गाँजा, एक कार वैगनार जिसका नंबर नं0- UP80BK5658 और एक मोबाइल एन्ड्रायड|

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम- थानाध्यक्ष फूलचन्द पाण्डेय थाना सुजानगंज जनपद जौनपुर मय हमराह,  उ0नि0रामभवन यादव थाना सुजानगंज जनपद जौनपुर, 
उ.नि. मनोज कुमार सिंह थाना सुजानगंज जनपद जौनपुर,हे.का. अजीत यादव थाना सुजानगंज जनपद जौनपुर, 
हे0का0 गोविन्द तिवारी थाना सुजानगंज जनपद जौनपुर,   का. विकेश चौहान थाना सुजानगंज जनपद जौनपुर|