रिपोर्ट- शंकर पांडे, मछली शहर रिपोर्टर, दि फेस ऑफ़ इंडिया
जौनपुर,उत्तर प्रदेश- जिले के अंतर्गत मडियाहूं कोतवाली क्षेत्र के मुकुंदपुर गांव में 30 वर्षीय विवाहिता सुनीता पटेल, की हत्या का मामला सामने आया है| जिसमें मायके पक्ष वालों ने ससुराल पक्ष वालों पर हत्या का आरोप लगाया है| मृतिका के पिता किशन पटेल ने तहरीर देकर पति समेत ससुराल पक्ष के सभी सदस्यों के ऊपर हत्या का आरोप लगाया|
हमारे संवाददाता के अनुसार बीती देर रात्रि मृतिका के पति शैलेश पटेल सहित उसके बड़े भाई और भाभी एवं माता- पिता समेत सभी लोगों ने मृतिका को बुरी तरह मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था| जब सुनीता की हालत काफी नाजुक हो गई, तो ससुराल वालों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ईलाज के लिए ले गये जहां डॉक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया|
शव पर चोट के निशान भी पाए गए मायके पक्ष वालों ने यह भी आरोप लगाया कि हम लोगों को सूचना नहीं दी गई थी| प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह, ने बताया कि पति समेत 7 लोगों के ऊपर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, और उन्होंने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है| मृतीका अपने पीछे 5 वर्ष की छोटी बेटी छोड़कर चली गई, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस इस पर जांच करके सच्चाई सामने लाने का आश्वासन दिया है|









