रिपोर्टर: दिलीप कुमार खरवार

जौनपुर। बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के मिरसादपुर गांव में एक विधवा नौकरानी पर मंगलसूत्र चोरी करने का आरोप लगने का मामला सामने आया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव निवासी डॉ. प्रतीक महेंद्र यादव ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उनके घर से ढाई तोला वजन का मंगलसूत्र गायब हो गया। घटना सुबह करीब 9 बजे की बताई जा रही है, जब घर की सफाई का कार्य चल रहा था।

पीड़ित का कहना है कि उस समय घर में केवल नौकरानी मौजूद थी। सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और पूछताछ की। आरोप है कि प्रारंभ में नौकरानी ने दो दिन में मंगलसूत्र वापस करने की बात कही, लेकिन बाद में उसने इंकार कर दिया।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।