रिपोर्ट- नागेंद्र कुमार तिवारी | जिला संवाददाता-दि फेस ऑफ इंडिया

जौनपुर, उत्तर प्रदेश- जिलाधिकारी डॉक्टर दिनेश चंद्र, ने बताया कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना के अंतर्गत जिले मे बीते वर्ष2024-2025 मे निर्धारित लक्ष्य से कहीं अधिक प्रदर्शन करते हुए जिले ने प्रदेश मे प्रथम स्थान प्राप्त कर नई मिसाल पेश की है| उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष मे जनपद को कुल 2700 का लक्ष्य मिला था| लेकिन युवाओं के उत्साह, विश्वास, मेहनत, को देखते हुए लक्ष्य काफी पीछे छूट गया, योजना के तहत 9786 आवेदन प्राप्त हुए जिनमे से 8406 आवेदन बैंकों को भेजा गया था|

इनमें से 4026 आवेदन ऋण स्वीकृति के लिए चयनित हुए लेकिन 4092 आवेदनो के युवाओ को ऋण वितरित किया जा चुका है| शेष आवेदनो पर स्वीकृति की प्रक्रिया जारी है, जिलाधिकारी ने इस उपलब्धि का श्रेय मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन और जनपद के युवाओ की मेहनत को दिया है|