रिपोर्टर: दिलीप कुमार खरवार

जौनपुर। बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के बरबसपुर बेलवा गांव से एक युवती के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, युवती 28 अप्रैल की रात करीब 11 बजे से लापता है। परिजनों ने पहले रिश्तेदारी सहित आसपास के क्षेत्रों में काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगने पर पुलिस में प्रार्थना पत्र देकर मुकदमा दर्ज कराया।

परिजनों ने आरोप लगाया है कि गांव की ही एक युवती और उसके सहयोगियों ने बहला-फुसलाकर उसे अपने साथ ले जाने का काम किया हो सकता है। परिजनों ने कुछ अन्य लोगों की संलिप्तता की आशंका भी जताई है।

युवती के भाई ने पुलिस से जल्द बरामदगी और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और कहा है कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।