रिपोर्ट- आशीष कुमार खरवार, रिपोर्टर बक्सा- दि फेस ऑफ इंडिया

जौनपुर,उत्तरप्रदेश- जौनपुर जिले के अंतर्गत बक्सा थाना क्षेत्र मे गढ़ासेनी गांव, मे उम्र- 24 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई| सूत्रों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार रविवार सुबह युवक नहाने के लिए नदी पर गया था| ठीक उसी समय नहाते- नहाते युवक नदी की गहराई मे चला गया, काफी देर गुजर जाने के बाद वहा मौजूद लोगो को संदेह हुआ और युवक को तलाशना शुरू किया, ठीक उसी समय किसी ने ग्राम प्रधान को सूचना दिया ग्राम प्रधान बृजेश निषाद मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से युवक को नदी की गहराई से बाहर  निकाला गया| तब तक युवक मौत के मुंह में समा चुका था| घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची अग्रिम कार्यवाही करते हुए शव को कब्जे में लेकर पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया| इस दर्दनाक घटना से मृतक के परिवार वालों का रो-रो कर बहुत बुरा हाल है|