जौनपुर।
जनपद के पूर्व जिलाधिकारी दिनेश चंद्र अपने स्थानांतरण के बाद जिले को छोड़ते समय भावुक नजर आए। विशेष सचिव, लोक निर्माण विभाग के पद पर स्थानांतरण के उपरांत उन्होंने जिलेवासियों के नाम भावुक संदेश साझा किया।
पूर्व डीएम ने कहा कि जौनपुर में बिताए गए 18 माह उनके जीवन का चुनौतीपूर्ण, संघर्षमय और सीख से भरा अध्याय रहा। उन्होंने जनपदवासियों, अधिवक्ताओं, पत्रकारों और प्रशासनिक अधिकारियों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
उन्होंने बताया कि अपने कार्यकाल के दौरान जनसुनवाई में आने वाली प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से सुनकर उसके समाधान का प्रयास किया गया। साथ ही अधिवक्ताओं के सहयोग से लंबित राजस्व विवादों के निस्तारण में भी सफलता मिली।
विदाई के दौरान उनका भावुक होना वहां मौजूद लोगों को भी भावुक कर गया। उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े, जिसने माहौल को भावुक बना दिया।
जनपदवासियों का कहना है कि उनके कार्यकाल में जनहित के कई महत्वपूर्ण कार्य हुए, जिन्हें लंबे समय तक याद किया जाएगा।








