रिपोर्ट- शंकर पांडे, रिपोर्टर मछलीशहर- दि फेस ऑफ इंडिया
जौनपुर उत्तर प्रदेश- जिले के अंतर्गत मडियाहू की पुलिस बीते देर रात्रि को वाहन चेकिंग कर रही थी| तभी अचानक एक काले रंग का स्प्लेंडर मोटरसाइकिल आता हुआ दिखाई दिया तो पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया तो बदमाशों ने पुलिस के ऊपर फायरिंग कर दी, इसके जवाब मे पुलिस ने अपनी आत्मरक्षा करते हुए बदमाशों पर फायरिंग किया उसमें एक बदमाश की पैर में गोली लगने से वह घायल होकर वहीं गिर पड़ा| उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला घायल बदमाश के कब्जे से 315 बोर का तमंचा, जिंदा कारतूस और खोखा बरामद हुआ| पुलिस की सूचना पर क्षेत्राधिकारी मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए मीडिया को दी जानकारी, शातिर अपराधी का इलाज अस्पताल में चल रहा है, वही भागे हुए अपराधी की तलाशी पुलिस कर रही है|









