जिला संवाददाता- नागेंद्र कुमार तिवारी
जौनपुर,उत्तर प्रदेश- पूरे शहर में ट्रैफिक पुलिस और थानों की पुलिस आये दिन चेकिंग अभियान चलाकर हजारों की संख्या में यातायात नियमो का पालन न करने वालों का चालान काट रही है| मिली जानकारी के अनुसार इस नई व्यवस्था की शुरुआत होने से जौनपुर शहर में नियमों का पालन न करने वालों का चालान ऑटोमेटिक कैमरे के द्वारा कट जाएगा और किसी को पता भी नहीं चलेगा| पुलिस प्रशासन की सस्ती का असर देखने को मिल रहा है| वर्ष 2025 में सड़क दुर्घटनाओं से कल 85 मौतें हुई थी, वहीं वर्ष 2026 जनवरी-फरवरी में मौतो की संख्या 63 रही है| इन संख्याओं के चलते पुलिस प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए वाहन चालकों के प्रति अनोखा पहल उठाकर अच्छा कार्य किया है, इससे लोगों को काफी राहत मिली है|









