रिपोर्ट- नागेंद्र कुमार तिवारी | जिला संवाददाता- दि फेस ऑफ़ इंडिया
जौनपुर, उत्तर प्रदेश- जिले मे कलेक्ट्रेट सभागार मे हुई बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी डॉक्टर दिनेश चंद, ने की जिसमे जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई| मिली जानकारी के अनुसार निर्माणधीन ओवरहेड टैंक, पंच हाउस और सोलर कार्य, का विस्तृत जायजा लिया गया| जिसमें पाया गया कि पिछली बैठक के बाद से कार्यों की प्रगति संतोषजनक नहीं है, इस पर उन्होंने कार्यदाई संस्थाओ के प्रति नाराजगी व्यक्त करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए की सभी कार्य निर्धारित समय सीमा और गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पूरे होने चाहिए अन्यथा संबंधित के खिलाफ आवश्यक कारवाई की जाएगी|
इसके साथ ही ग्राम प्रधानो से जल जीवन मिशन के तहत चल रहे कार्यों पर प्रतिक्रिया लेते हुए संबंधित अधिकारियो को जमीनी स्तर पर आ रही समस्याओं का तत्काल निस्तारण करने के निर्देश दिए, और सभी जूनियर इंजीनियर को निर्देशित किया कि वह प्रत्येक परियोजना स्थल पर टोल फ्री नंबर-18001212164 अनिवार्य रूप से अंकित कराये और इसका प्रचार प्रसार करे| इस बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी, सहित सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे|









