रिपोर्ट- नागेंद्र कुमार तिवारी | जिला संवाददाता- दि फेस ऑफ़ इंडिया
जौनपुर, उत्तर प्रदेश,
जौनपुर- जिले के अंतर्गत डीआईजी वैभव कृष्ण की टीम ने जिले में लाइसेंस धारको और गन हाउस की जांच की गई| मिली जानकारी के अनुसार जिले भर में 41 शस्त्र लाइसेंस धारक ऐसे पाए गए जो हर्ष फायरिंग और जानवरों को भागने हेतु कारतूस का दुरुपयोग कर रहे हैं| जिले में 16 लाइसेंस धारक ऐसे मिले हैं कि जिन्होंने बिना शस्त्र परीक्षण किए लाइसेंस प्राप्त कर लिए इन सभी लाइसेंस धारको की जांच के बाद शस्त्र नियमों के खिलाफ पाए जाने पर इन लोगों का शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई हो सकती है| बीते दो वर्षों से गन हाउस में बेचे गए कारतूसों का कराई गई जांच जिसमें कई कमियां मिली है| 7 शस्त्र की दुकानों की दस्तावेज की भी हुई जांच|









