सलेमपुर (देवरिया): सीबीएसई बोर्ड हाई स्कूल के परिणाम घोषित होते ही सलेमपुर के जी.एम. एकेडमी में खुशी की लहर दौड़ गई। यहाँ के मेधावी छात्र सुंदरम पति त्रिपाठी ने 94.4% अंक हासिल कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। सुंदरम के पिता सत्येंद्र त्रिपाठी और माता मिलन त्रिपाठी अपने बेटे की इस सफलता पर अत्यंत गौरवान्वित हैं।
सुंदरम ने अपनी इस बड़ी सफलता का श्रेय अपनी माता मिलन त्रिपाठी की कठिन मेहनत और अपने नाना गोमती प्रसाद मिश्र के स्नेहपूर्ण मार्गदर्शन को दिया है। सुंदरम अपने नाना के घर रहकर ही अनुशासित ढंग से पढ़ाई करते थे। उनकी माता जी ने उनकी शिक्षा और तैयारी के लिए दिन-रात अथक परिश्रम किया, जिसका सुखद परिणाम आज इस गौरवशाली उपलब्धि के रूप में सामने आया है।
सुंदरम की इस स्वर्णिम सफलता पर उनके मामा प्रवीण मिश्र एवं सुधीर मिश्र तथा मामी अर्चना तिवारी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की बधाई दी है। विशेष बात यह है कि यह तीनों (मामा और मामी) शिक्षा जगत से जुड़े हुए शिक्षक हैं, जिनके मार्गदर्शन का सुंदरम को भरपूर लाभ मिला। सुंदरम की इस सफलता पर जी.एम. एकेडमी के शिक्षकों और पूरे परिवार में उत्सव का माहौल है।
TW
Published 16 Apr 2026, 6:02 pm IST

सलेमपुर के सुंदरम पति त्रिपाठी
Highlight
सलेमपुर के सुंदरम पति त्रिपाठी ने सीबीएसई बोर्ड में गाड़ा झंडा, 94.4% अंकों के साथ बढ़ाया मान
Tags:
WhatsApp Channel
Join Now









