देवरिया। जिले के सलेमपुर रेलवे स्टेशन पर एक युवक की बेरहमी से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित युवक ओम प्रकाश पासवान पुत्र रामदेव पासवान, ग्राम जैतपूरा थाना बनकटा का निवासी है। वह 20 तारीख की रात ट्रेन पकड़ने के लिए सलेमपुर रेलवे स्टेशन पहुंचा था। इसी दौरान चाय पीने के दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया।

बताया जा रहा है कि दो युवकों ने मिलकर ओम प्रकाश पासवान को लात-घूंसों से जमकर पीटा। घटना का वीडियो मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

वीडियो वायरल होने के बाद जीआरपी भटनी पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया है। पुलिस ने पीड़ित से तहरीर लेकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

घटना के बाद रेलवे स्टेशन परिसर में यात्रियों के बीच भय और दहशत का माहौल बना हुआ है।