देवरिया/सलेमपुर। केरल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस गठबंधन की जीत के बाद सलेमपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर करते हुए जश्न मनाया। इस दौरान पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।
जिला उपाध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र पांडेय ने कहा कि केरल की जनता ने लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए कांग्रेस की सरकार बनाई है। उन्होंने कहा कि सबसे शिक्षित राज्य की जनता ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi के विचारों पर विश्वास जताया है।
ब्लॉक अध्यक्ष मनीष रजक ने कहा कि जनता अब कांग्रेस में अपना भविष्य देख रही है, जबकि युवा कांग्रेस के प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक सत्यम पांडेय ने कहा कि युवाओं ने जिस भरोसे के साथ कांग्रेस को समर्थन दिया है, पार्टी उस पर खरा उतरेगी।
इस अवसर पर रामविलास तिवारी, डॉ. याहिया अंजुम, पृथ्वीनाथ पांडेय, दिनेश कुमार गुप्ता, मदन तिवारी, राजकुमार पटवा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।









