देवरिया। भलुअनी क्षेत्र स्थित बेणी इंटर कॉलेज मड़कड़ा में पृथ्वी दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन रत्नगर्भा फाउंडेशन के अध्यक्ष हिमांशु मिश्रा के नेतृत्व में किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
हिमांशु मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि पेड़-पौधे जीवन का आधार हैं और इनके बिना जीवन की कल्पना संभव नहीं है। उन्होंने सभी से अधिक से अधिक पौधारोपण करने की अपील की।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। अंत में उपस्थित सभी लोगों ने पर्यावरण बचाने की शपथ ली।
विद्यालय प्रशासन ने बताया कि भविष्य में भी ऐसे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे, जिससे विद्यार्थियों में प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित हो सके।
इस मौके पर अविनाश गोयल, प्रतिभा, मीना, पुष्पा सिंह, सुबोध तिवारी, चंद्रबली पांडे, बृजभूषण मिश्रा, सौरभ, शशि राज, बृजेश अखंड, शिवम, गौरव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।









