देवरिया, बरहज।
बरहज तहसील क्षेत्र के कपरवार नौकाटोला गांव में ग्रामीणों ने एक घायल हिरण को बचाकर मानवता की मिसाल पेश की। सोमवार सुबह खेतों की ओर जा रहे ग्रामीणों को झाड़ियों के पास एक हिरण घायल अवस्था में दिखाई दिया, जो लंगड़ाकर चल रहा था।

ग्रामीणों ने सूझबूझ दिखाते हुए हिरण को सुरक्षित पकड़ा और उसे पानी पिलाया। इसके बाद तुरंत वन विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और हिरण का प्राथमिक उपचार कराया।

वन अधिकारियों के अनुसार हिरण लगभग दो वर्ष का नर है, जिसके पैर में हल्की चोट है। स्वस्थ होने के बाद उसे सोहागीबरवा वन्य जीव अभयारण्य में छोड़ा जाएगा।

ग्रामीणों की इस संवेदनशीलता और जागरूकता की क्षेत्र में सराहना हो रही है।