देवरिया।
भारतीय राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा के संगठन विस्तार अभियान के अंतर्गत पंडित कैलाश तिवारी उर्फ पिंटू बाबा को देवरिया जनपद का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। उनकी नियुक्ति संगठन के प्रदेश संगठन मंत्री पंडित प्रमोद तिवारी के प्रस्ताव पर की गई।

मनोनयन की घोषणा के बाद संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल देखने को मिला। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष एवं अवकाश प्राप्त प्रशासनिक अधिकारी पंडित जी.एस. पाण्डेय सहित राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पंडित विनय मिश्रा, कुलदीप त्रिपाठी, मनोज त्रिपाठी, जय नारायण तिवारी, अमरीश पांडेय, विश्व शंकर दुबे, अवनीश मिश्रा, रुद्र नारायण मिश्रा, हृदय प्रकाश पांडेय समेत कई पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।

संगठन के नेताओं ने विश्वास जताया कि पंडित कैलाश तिवारी के नेतृत्व में महासभा जनपद में और अधिक सशक्त होगी तथा समाजहित से जुड़े कार्यों को गति मिलेगी। उनके मनोनयन से समर्थकों और ब्राह्मण समाज के लोगों में उत्साह का माहौल है।