देवरिया। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर द्वारा आयोजित वार्षिक एवं सेमेस्टर परीक्षाओं के दौरान नकल का एक मामला सामने आया है। स्थानीय बाबा राघव दास भगवान दास स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सिक्स सेमेस्टर अंग्रेजी की परीक्षा के दौरान एक छात्र को कक्ष निरीक्षक ने नकल करते हुए पकड़ लिया।
घटना की जानकारी मिलते ही महाविद्यालय के केंद्राध्यक्ष एवं प्राचार्य प्रोफेसर शंभू नाथ तिवारी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए छात्र को रस्टिकेट कर दिया।
महाविद्यालय प्रशासन के अनुसार परीक्षा को पूरी सख्ती और पारदर्शिता के साथ संपन्न कराया जा रहा है। इसके लिए शिक्षक एवं कर्मचारी पूरी सतर्कता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं, ताकि परीक्षा प्रक्रिया निष्पक्ष बनी रहे।










