देवरिया। भारतीय राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा के संगठन विस्तार के क्रम में आचार्य गिरिजेश तिवारी को कुशीनगर जनपद का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। यह निर्णय प्रदेश संगठन मंत्री पंडित प्रमोद तिवारी के प्रस्ताव पर लिया गया।

नव-नियुक्त जिलाध्यक्ष के मनोनयन पर संगठन में खुशी का माहौल है। प्रदेश अध्यक्ष पंडित जी.एस. पाण्डेय सहित राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पंडित विनय मिश्रा और अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

संगठन के नेताओं ने कहा कि आचार्य गिरिजेश तिवारी के नेतृत्व में महासभा को नई दिशा और मजबूती मिलेगी तथा समाज के हित में प्रभावी कार्य किए जाएंगे।

इस अवसर पर कुलदीप त्रिपाठी, मनोज त्रिपाठी, जय नारायण तिवारी, अमरीश पांडेय, विश्व शंकर दुबे, रुद्र नारायण मिश्रा, हृदय प्रकाश पांडेय सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।