देवरिया। जनपद के पदावली गांव में एक दर्दनाक हादसे में युवक की छत से गिरकर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, उपेंद्र यादव (38 वर्ष) पुत्र जगदीश यादव अपने परिवार के साथ छत पर सो रहे थे। परिजनों के अनुसार, आधी रात के दौरान वह लघुशंका के लिए छत के किनारे पहुंचे, तभी अचानक उनका पैर फिसल गया और वह नीचे गिर पड़े।
गंभीर रूप से घायल होने के बाद उनके सिर में गहरी चोट आई, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने भी इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है।










