देवरिया:
जनपद के सलेमपुर नगर के भरौली वार्ड में मंगलवार की देर रात एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां विद्युत शॉर्ट सर्किट के चलते गुलाब नामक व्यक्ति की झोपड़ी में अचानक आग लग गई। आग की तेज लपटें देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया।

स्थानीय लोगों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू तो पा लिया गया, लेकिन तब तक झोपड़ी पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी। इस हादसे में झोपड़ी में बंधी बकरियां भी जिंदा जल गईं, जिससे पीड़ित को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।

घटना की सूचना मिलने पर राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और नुकसान का आकलन करने के लिए रिपोर्ट तैयार की जा रही है। प्रशासन द्वारा आगे की कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।