देवरिया। देवरिया क्लब में “शिक्षामित्र सम्मान एवं बढ़े हुए मानदेय वितरण” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान गोरखपुर स्थित गुरु गंभीरनाथ प्रेक्षागृह से मुख्यमंत्री Yogi Adityanath के संबोधन का लाइव प्रसारण भी किया गया, जिसे उपस्थित लोगों ने उत्साहपूर्वक सुना।

कार्यक्रम में कृषि मंत्री Surya Pratap Shahi ने शिक्षामित्रों को बढ़े हुए मानदेय का प्रतीकात्मक चेक वितरित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षामित्र ग्रामीण शिक्षा व्यवस्था की मजबूत नींव हैं और सीमित संसाधनों में भी उन्होंने शिक्षा की अलख जगाने का सराहनीय कार्य किया है।

सदर विधायक Shalabh Mani Tripathi ने कहा कि मानदेय वृद्धि शिक्षामित्रों के समर्पण और योगदान का सम्मान है। बरहज विधायक दीपक मिश्र ‘शाका’ और रामपुर कारखाना विधायक सुरेंद्र चौरसिया ने भी शिक्षामित्रों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।

नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह, मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह तथा बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षामित्र न केवल शिक्षा बल्कि सामाजिक जागरूकता बढ़ाने में भी अहम भूमिका निभा रहे हैं।

कार्यक्रम के दौरान विभागीय योजनाओं से संबंधित स्टॉल लगाए गए और छात्र-छात्राओं द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिसने सभी का मन मोह लिया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर, ब्लॉक प्रमुख सुब्रत शाही सहित कई अधिकारी, शिक्षक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।