स्थानीय बाबा राघव दास भगवान दास स्नातकोत्तर महाविद्यालय, आश्रम बरहज में सांस्कृतिक गतिविधियों के अंतर्गत स्वच्छता, पौधारोपण एवं पौधा दान विषय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बीए छठवें सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य प्रो. शंभू नाथ तिवारी ने कहा कि पर्यावरण का मुद्दा हमारे भविष्य से जुड़ा हुआ है, इसलिए इसके संरक्षण एवं संवर्धन के लिए सतत विकास की नीति अपनानी आवश्यक है। उन्होंने छात्रों से पौधों के प्रति संवेदनशील व्यवहार अपनाने की अपील की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रोफेसर दर्शना श्रीवास्तव ने कहा कि पौधा लगाने के साथ उसकी देखभाल करना भी उतना ही जरूरी है।

कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन सांस्कृतिक गतिविधियों के समन्वयक डॉ. अरविंद कुमार पांडे ने किया। इस अवसर पर कार्यालय अधीक्षक मनीष श्रीवास्तव, राजीव पांडे, विनय कुमार मिश्रा सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।