देवरिया। पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत के बाद देवरिया में उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर भाजपा नेता नीरज वर्मा के आवास पर भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान मालवीय रोड और सुभाष चौक पर कार्यकर्ताओं ने नीरज वर्मा का माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों की धुन पर नृत्य किया गया और पटाखे फोड़कर व मिठाइयां बांटकर जीत का जश्न मनाया गया।

बताया गया कि नीरज वर्मा को पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना, डायमंड हार्बर और मथुरापुर क्षेत्र की 20 विधानसभा सीटों का सह-प्रभारी (ओबीसी मोर्चा) बनाया गया था, जिसमें उन्होंने अहम भूमिका निभाई।

इस अवसर पर स्वर्णकार समाज के जिलाध्यक्ष दीपक वर्मा, नगर अध्यक्ष एडवोकेट अविनाश सिंह स्वर्णकार, भाजपा नगर अध्यक्ष रमेश वर्मा, नगर महामंत्री सुधीर मधेशिया सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।