देवरिया। जनपद के देवरिया और भटनी क्षेत्र के लिए एक बड़ी सौगात के रूप में नई ट्रेन सेवा की शुरुआत हुई है। ट्रेन संख्या 20104 बीटीटी-एलटीटी एक्सप्रेस के सुचारू संचालन से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

यह ट्रेन विशेष रूप से मुंबई जाने वाले कामगारों और यात्रियों के लिए काफी लाभकारी साबित होगी, जिससे उनकी यात्रा अब अधिक सुगम और सुविधाजनक हो गई है।

जानकारी के अनुसार, ट्रेन प्रतिदिन भटनी से रात 8:54 बजे प्रस्थान करेगी और देवरिया सदर, गोरखपुर जंक्शन, बस्ती, ऐशबाग (लखनऊ), कानपुर सेंट्रल, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, भोपाल जंक्शन तथा भुसावल जंक्शन होते हुए लोकमान्य तिलक टर्मिनस, मुंबई तक जाएगी।

इस ट्रेन में यात्रियों की सुविधा के लिए स्लीपर, एसी, सेकंड एसी तथा जनरल कोच की व्यवस्था की गई है।

स्थानीय लोगों ने इस सुविधा के लिए देवरिया के सांसद शशांक कुमार त्रिपाठी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से क्षेत्र के विकास को नई गति मिली है। लोगों ने उम्मीद जताई कि इसी प्रकार विकास कार्य आगे भी जारी रहेंगे।