देवरिया/बरहज। बरहज थाना क्षेत्र के महुई कुंवर गांव में घरेलू विवाद से आहत एक महिला द्वारा जहरीला पदार्थ खाने का मामला सामने आया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, धंवतर देवी (40 वर्ष), पत्नी तारकेश्वर, ने रविवार सुबह करीब 6 बजे घर में रखा सब्जियों पर छिड़कने वाला कीटनाशक पदार्थ खा लिया, जिससे उनकी हालत बिगड़ गई।

परिजनों ने आनन-फानन में महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरहज पहुंचाया, जहां चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया। डॉक्टरों के अनुसार फिलहाल महिला की स्थिति स्थिर है।

परिजनों का आरोप है कि महिला का पति शराब के लिए उससे अक्सर विवाद करता था। घटना से पहले भी कथित रूप से पति ने मारपीट कर उसका मंगलसूत्र छीन लिया था, जिससे आहत होकर महिला ने यह कदम उठाया।

घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है।