देवरिया। भारतीय राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा के संगठन विस्तार के क्रम में कई महत्वपूर्ण पदों पर नई नियुक्तियां की गई हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गोरखपुर के प्रोफेसर देवेंद्र मिश्रा को संगठन का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। वहीं गोरखपुर जनपद के पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्र मौली त्रिपाठी को मंडल उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही बलिया जनपद के लिए अवनीश कुमार उपाध्याय को जिला अध्यक्ष बनाया गया है।
इन नियुक्तियों के बाद संगठन में उत्साह का माहौल है। प्रदेश अध्यक्ष पंडित जी.एस. पाण्डेय सहित अन्य पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नव-नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं और संगठन को मजबूत करने की उम्मीद जताई।
संगठन के नेताओं ने कहा कि इन नियुक्तियों से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और समाज के हितों के लिए प्रभावी कार्य किया जा सकेगा।
इस अवसर पर कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।










