देवरिया/बरहज। पश्चिम बंगाल, असम एवं पुडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी की जीत के उपलक्ष्य में नगर पालिका परिषद गौरा बरहज में हर्षोल्लास के साथ जश्न मनाया गया।
इस दौरान कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने पटाखे फोड़े और एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाकर खुशी का इजहार किया। पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
नेताओं ने इस जीत का श्रेय प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व, उनकी विकासोन्मुखी नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को दिया। साथ ही गृह मंत्री Amit Shah की रणनीति और संगठनात्मक क्षमता को भी महत्वपूर्ण बताया।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह जीत पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के अटूट विश्वास का परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि इससे देश में विकास और सुशासन को और मजबूती मिलेगी।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता जायसवाल, अध्यक्ष प्रतिनिधि श्याम जायसवाल, नगर उपाध्यक्ष आशुतोष तिवारी, विजय सिंह सहित कई सभासद और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।









