देवरिया। जिले में निराश्रित गोवंश के भरण-पोषण के लिए समाजसेवियों ने सराहनीय पहल करते हुए 30 कुंतल भूसा दान किया।

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) एवं उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य) की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में बिमल बंका, योगेश लोहिया, इन्द्रधर मणि त्रिपाठी एवं संजय पाठक ने भूसा दान कर योगदान दिया।

दान में प्राप्त समस्त भूसे को बृहद गोसंरक्षण केंद्र, सुकरौली विकास खंड देवरिया सदर भेज दिया गया, जहां इसका उपयोग संरक्षित गोवंश के भरण-पोषण में किया जाएगा।

अधिकारियों ने बताया कि गर्मी के मौसम में हरे चारे की कमी के कारण गो आश्रय स्थलों में भूसे की आवश्यकता बढ़ जाती है। ऐसे में समाजसेवियों का यह सहयोग अत्यंत महत्वपूर्ण है।

उन्होंने जनपद के अन्य नागरिकों से भी अपील की कि गोवंश की सेवा के लिए आगे आएं और भूसा, चोकर या अन्य चारा दान कर सहयोग करें।

कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों ने दानदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रशासन और समाज के संयुक्त प्रयास से ही निराश्रित गोवंश का बेहतर संरक्षण संभव है।