नागेंद्र कुमार तिवारी
ब्यूरो चीफ जौनपुर, उत्तर प्रदेश, बुधवार, दिनांक- 11 मार्च, 2026|
जौनपुर- जिले के अंतर्गत हर बाजारों में अवैध और नियमों के विरुद्ध चल रहे मेडिकल स्टोरों पर कार्रवाई करते हुएऔषधि विभाग की विशेष टीम ने ग्रामीण बाजारों में छापेमारी की। यह अभियान उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश पर जिला औषधि निरीक्षक रजत कुमार पांडेय, के नेतृत्व में चलाया गया। जांच के दौरान मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस, फार्मासिस्ट की गैर मौजूदगी, दवाओं के भंडारण और बिलिंग व्यवस्था की जांच पड़ताल की गई| जिसमें बक्सा विकासखंड के नवपेड़वा, धनियामऊ, बदलापुर विकासखंड के बटाऊबीर बाजार स्थित कई मेडिकल स्टोरों का निरीक्षण किया गया। जांच में कुछ मेडिकल स्टोर पर नियमों की अनदेखी और लापरवाही सामने आने पर संचालकों को कड़ी चेतावनी दी गई। जांच के दौरान कई कमियां पाई गई जिसमें कई मेडिकल स्टोर पर संवेदनशील दवाओं की बिक्री बगैर फ्रिज और विशेषज्ञ की निगरानी से नहीं दिया जा रहा था|इसके अलावा बिक्री बिलों पर मरीजों का विवरण दर्ज नहीं किया जा रहा था, जिससे दवाओं की ट्रेसबिलिटी प्रभावित हो रही थी। जिस पर औषधि निरीक्षक रजत कुमार पांडे, ने मेडिकल संचालक को ड्रग्स रूल 1945 के प्रावधानों का पालन करने के निर्देश देते हुए सख्त चेतावनी भी दी गई और बताया की अगर मेडिकल स्टोर संचालक कमियां दूर नहीं करते हैं, तो उनका लाइसेंस निरस्त करते हुए मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जाएगा, मै आज इन लोगों को एक हफ्ते का समय देकर जा रहा हूं| इसके अंदर अपनी कमियां सुधार ले|









